इंदौर: अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र में युवक ने ट्रेन से कटकर दी जान, मारने के पहले बनाया एक वीडियो, मृतक ने छोड़ा सुसाइड नोट
Indore, Indore | Sep 4, 2024 इंदौर के अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र में रहने वाले एक युवक ऋतिक ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी देते हुए एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि मृतक ऋतिक द्वारा अपनी प्रेमिका एवं उसके भाई से परेशान होकर आत्महत्या जैसा कदम उठाया गया। गौरतलब है कि मृतक ऋतिक द्वारा मरने से पहले मोबाइल पर एक वीडियो भी बनाया है, जो उसने अपने दोस्त को भेजा था।