इंदौर: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया पहुंचे विधायक रमेश मेंदोला के घर, उनके पिता के प्रति श्रद्धांजलि की अर्पित
Indore, Indore | Sep 4, 2024 केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया आज इंदौर में विधायक रमेश मेंदोला के घर पहुंचे, जहां सिंधिया ने विधायक रमेश मेंदोला और उनके परिवार के साथ समय बिताया और उन्हें सांत्वना दी। साथ ही उनके पिता देहांत पर शोक भी व्यक्त किया। इस मौके पर मंत्री प्रद्युम्न सिंह और मंत्री तुलसी सिलावट भी उपस्थित थे। इस दौरान सिंधिया के साथ अन्य नेताओं ने भी श्रद्धांजलि दी।