शामली: हरड़ फतेहपुर गांव से लापता हुए दो किशोरों का नहीं लगा सुराग, पुलिस ने दर्ज किया अपहरण का मुकदमा
Shamli, Shamli | May 7, 2025 बुधवार की शाम करीब 7 बजे मिली जानकारी के मुताबिक थानाभवन थाना पुलिस ने क्षेत्र के गांव हरड़ फतेहपुर से लापता हुए 13 वर्षीय किशोर और गांव के ही उसके साथी का कोई सुराग नही लगने पर नियमानुसार अपहरण का केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। दोनों किशोर 4 मई को संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए थे, जिनकी काफी तलाश की गई, लेकिन अभी सुराग नही मिला है।