शामली: पंसारियान मोहल्ले में 2 मकानों में चोरी की वारदात आई सामने, सुराग तलाशने में जुटी पुलिस
Shamli, Shamli | May 7, 2025 बुधवार की शाम करीब 6 बजे मिली जानकारी के मुताबिक शामली के मोहल्ला पंसारियान में अज्ञात बदमाशों द्वारा 2 घरों में चोरी की वारदात प्रकाश में आई है। बताया जा रहा है कि अज्ञात बदमाश मुस्तकीम के मकान से मोबाइल, करीब 27 हजार की नकदी और सोने—चांदी के जेवर साफ कर ले गए, जबकि पड़ौसी खालिद के घर से भी एक मोबाइल फोन चोरी किया गया। पुलिस चोरों का सुराग तलाश रही है।