शामली: एसपी शामली रामसेवक गौतम ने दी जानकारी, किसी भी तरह की अफवाह फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई
Shamli, Shamli | May 7, 2025 बुधवार की शाम करीब 6 बजे मिली जानकारी के मुताबिक एसपी शामली रामसेवक गौतम ने वर्तमान हालातों के मद्देनजर जनपद स्तर पर की जा रही कार्रवाई की जानकारी दी। एसपी ने बताया कि थाने व चौकी स्तर पर क्षेत्र के संभ्रांत लोगों की गोष्ठी कर सुरक्षा के संबंध में अवगत कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि अफवाह फैलाने की कोशिश करने वालों को चिन्हित कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।