शामली: एडीएम न्यायिक परमानंद झा ने कलेक्ट्रेट पर ब्लैकआउट के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में दी जानकारी
Shamli, Shamli | May 7, 2025 बुधवार की शाम करीब 5 बजे मिली जानकारी के मुताबिक एडीएम न्यायिक परमानंद झा ने कलेक्ट्रेट सभागार में युद्ध की आशंका के तहत ब्लैकआउट के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में जिले के संभ्रांत लोगों को अवगत कराया। एडीएम ने कहा कि जनता विषम परिस्थितियों में रेडियो और मोबाइल के माध्यम से सरकार द्वारा प्रसारित संदेशों का अनुशरण करें।