शामली: जनपद शामली के रजिस्ट्रेशन नंबर वाली कार में हाईवे पर खिड़की से निकलकर रील बनाते युवक-युवती का वीडियो हुआ वायरल
Shamli, Shamli | May 7, 2025 बुधवार की शाम करीब 6 बजे मिली जानकारी के मुताबिक शामली जिले के रजिस्ट्रेशन नंबर वाली कार की खिड़की से बाहर निकलकर रील बनाते युवक-युवती की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। यह वीडियो ऋषिकेश हाईवे का बताया जा रहा है। पुलिस कार्यालय शामली से मिली जानकारी के मुताबिक वीडियों पर संज्ञान लेते हुए आवश्यक कार्रवाई के लिए जांच पड़ताल की जा रही है।