महाराजगंज: खैरहनी गांव के पास अज्ञात कार ने बाइक सवार युवक को मारी जोरदार टक्कर, युवक गंभीर रूप से घायल
20 अगस्त बृहस्पतिवार की दोपहर 12:00 बजे एक अनियंत्रित कार ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। तो वही कार चालक अपना वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। घटना को देख राहगीरो ने घायल हुए व्यक्ति को एंबुलेंस की सहायता से अस्पताल पहुंचाया है। जहां युवक का इलाज किया जा रहा है। युवक रायबरेली से लखनऊ को जा रहा था।