दरभंगा: राज परिसर स्थित मखदूम बाबा के मजार पर शबे ए बरात में उमड़ी भीड़, लोगों ने मांगी दुआएं
दरभंगा के राज परिसर में स्थित है मखदूम बाबा के मजार पर शबे ए बरात के अवसर पर लोगों की भीड़ उमड़ने लगी। लोगों यहां पहुंचकर दुआएं मांगी। इस संबंध में मौजूद लोगों ने मंगलवार की शाम 6:30 बजे जानकारी देते हुए बताया कि शब ए बरात की रात यहां दूर-दूर से लोग आते हैं और दुआएं मांगते हैं। साथ ही उन्होंने कहा है कि साल में एक बार आज ही के दिन उर्स भी मनाया जाता है।