दरभंगा: दरभंगा में ऐतिहासिक तालाबों के सुंदरीकरण और जुड़ाई को लेकर विवाद तेज़
दरभंगा प्रशासन के तहत बुडको कंपनी द्वारा शहर के तीन प्रमुख तालाब हराही दिग्घी और गंगासागर को सुंदर दिखाने और तीनो तालाब को जोड़ने का कार्य चल रहा है।इसके तहत तालाबों के चारों ओर पाथवे और अन्य संरचनात्मक कार्य किये जा रहे हैं।लेकिन तालाब बचाओ अभियान से जुड़े लोग इस काम का कड़ा विरोध शुरू कर दिया है।उनका कहना है कि सुंदरीकरण के नाम पर तालाब को नुकसान हो रहा है