दरभंगा: दरभंगा रेलवे स्टेशन के प्लेटफ़ॉर्म नंबर 1 की लिफ्ट में फंसी महिला, रेलकर्मी ने सुरक्षित निकाला
दरभंगा रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर उस समय अचानक अफरा तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई जब लिफ्ट में एक महिला फंस गई। यह घटना मंगलवार के शाम के 4:00 बजे के आसपास की बताई जाती है। यह महिला बेगूसराय की रहने वाली है और मधुबनी जाने के लिए दरभंगा स्टेशन से ट्रेन पकड़ने वाली थी। इस बारे में कोई भी अधिकारी कुछ भी करने से बचते हुए नजर आए।