चाईबासा: महिला पर हथौड़े और लाठी-डंडे से हमला, मौत, हत्यारा आम के पेड़ के पीछे छिपा था, कपड़े छोड़ कर फरार
पश्चिमी सिंहभूम जिले में बीती रात एक 50 वर्षीय महिला की हत्या कर दी गई। अपराधी ने महिला के सिर पर हथौड़े से वार किया। इसके बाद लाठी-डंडों और पत्थरों से भी हमला किया गया। सिर और पसलियों पर गंभीर चोट लगने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना जेटेया थाना क्षेत्र के बड़ा पासेया गांव के चिरु पासेया टोला की है। मृतका की पहचान टुरिया गगराई के रूप में हुई है।