अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर झंडा मैदान में सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित हुआ। उपायुक्त रामनिवास यादव, एसपी डॉ. बिमल कुमार, डीडीसी स्मृता कुमारी और डीएफओ मनीष तिवारी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अधिकारियों, विद्यार्थियों और आमजन ने योगासन, प्राणायाम व ध्यान किया तथा नियमित योग अपनाकर स्वस्थ एवं निरोग जीवन का संकल्प लिया। उपायुक्त ने योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने की अपील की।