कुमारखंड: कुमारखंड थाना पुलिस ने अलग-अलग जगहों पर छापामारी कर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा
कुमारखंड थाना क्षेत्र के अलग अलग जगह छापामारी कर मारपीट के चार आरोपी को कुमारखंड थाना के पुलिस पदाधिकारी ने गिरफ्तार कर पुलिस अभिरक्षा में सोमवार को दोपहर करीब तीन बजे पुलिस अभीरक्षा में जेल भेज दिया। थाना अध्यक्ष रंजन कुमार ने बताया कि गढ़िया वार्ड 9 में जमीन विवाद में हुए मारपीट के मुख्य आरोपी नीरज कुमार को कुमारखंड पुलिस पदाधिकारी ने गिरफ्तार किया ।