सुपौल: घूरन पंचायत में कोसी का रौद्र रूप, कटाव से कई एकड़ जमीन नदी में समाई; अधूरे फ्लड फाइटिंग कार्य पर ग्रामीणों में आक्रोश
Supaul, Supaul | Aug 19, 2026 सुपौल सदर प्रखंड के घूरन पंचायत में कोसी नदी ने एक बार फिर अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है। नदी के तेज कटाव के कारण पंचायत क्षेत्र में किसानों की कई एकड़ उपजाऊ जमीन देखते ही देखते कोसी की धारा में समा गई है। लगातार बढ़ते कटाव ने अब ग्रामीणों के बीच भय का माहौल पैदा कर दिया है। स्थिति यह है कि घूरन पंचायत के वार्ड नंबर-6 में बसे लोगों के घर भी कटाव की ज