अवंतिपुर बड़ोदिया: विधायक घनश्याम चंद्रवंशी का आह्वान: नशे से दूरी अपनाकर स्वस्थ समाज के निर्माण का लें संकल्प
प्रदेशभर में चलाए जा रहे "नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" जनजागरूकता अभियान के तहत क्षेत्रीय विधायक घनश्याम चंद्रवंशी ने नागरिकों से नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि नशा केवल व्यक्ति ही नहीं, बल्कि परिवार, समाज और राष्ट्र के भविष्य को भी प्रभावित करता है। इसलिए प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि वह स्वयं नशे से दूर