केशकाल: विधायक नीलकंठ टेकाम ने निर्माणाधीन पुल का किया निरीक्षण, बरसात से पहले काम पूरा करने के दिए निर्देश
केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम ने ग्राम लावाटोढ़ी (छिंदली) में छिंदली-धामनपुरी मार्ग पर निर्माणाधीन पुल का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों और निर्माण एजेंसी को बरसात शुरू होने से पहले कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। विधायक ने कहा कि पुल के निर्माण से क्षेत्र में आवागमन सुगम होगा और ग्रामीणों, किसानों, विद्यार्थियों व व्यापारियों को बड़ी सुविधा मिलेगी।