#desertstormnews #jaisalmernews #newsofjaisalmer #desertstorm मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा पोकरण रोड़ से पैदल यात्रा कर बाबा रामदेव जी के समाधि स्थल पहुंचे। जहां बाबा रामदेव जी की समाधि के दर्शन किए। उन्होंने बाबा रामदेव की समाधि पर चादर चढ़ाई और प्रसाद चढ़ाया। इस अवसर पर गादीपति राव भोम सिंह तंवर ने उनका स्वागत किया। मुख्य पुजारी कमल छंगाणी और अरुण छंगाणी ने उनको पूजा अर्चना करवाई। तंवर समाज द्वारा कचहरी में उनका शाल ओढ़कर स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने डालीबाई की समाधि के दर्शन किए और भजन भी सुने।