बागीदौरा: 41 देवालयों में गूंजे घंटानाद, छींच में चार मंदिरों पर सजे 56 भोग; अन्नकूट प्रसादी के लिए
छींछ में लोढ़ी काशी के नाम से प्रसिद्ध धार्मिक नगरी छींच में दीपोत्सव के अवसर पर गोवर्धन पूजा एवं अन्नकूट महोत्सव श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया। मंगलवार को सुबह से ही पूरे गांव में उत्सव का माहौल नजर आया। मंदिरों में घंटानाद, भजन-कीर्तन और भगवान के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो उठा। मंगलवार सुबह करीब 5 बजे ही गांव के सभी 41 देवालय घंटानाद से गूंज