लखीमपुर: सपा ने राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन, भाजपा सरकार पर छात्रों और युवाओं की अनदेखी का लगाया आरोप
लखीमपुर खीरी। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष रामपाल यादव गुरुवार को दोपहर करीब 12:30 बजे कार्यकर्ताओं के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे। यहां उन्होंने जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह को राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपकर विभिन्न मांगें उठाईं। इस दौरान रामपाल यादव ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार नफरत की राजनीति और छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है।