न्याय की गुहार लेकर एसपी खीरी पहुंची पीड़ित महिला
पीड़ित महिला का आरोप है कि उसका बहनोई उसे एक शराबी व्यक्ति के हाथ बेचने की साजिश कर रहा है और इसके एवज में मोटी रकम भी ले चुका है।
महिला का कहना है कि थाना शारदानगर पुलिस उसे अब तक तीन बार थाने बुला चुकी है, जहां उसके साथ अपमानजनक व्यवहार किया गया। पीड़िता ने आरोप लगाया कि पुलिस उस पर उसकी इच्छा के विरुद्ध दबाव बना रही है और उसे आशंका है कि सौदा करने के आरोपियों से पुलिस की मिलीभगत है।
महिला ने यह भी दावा किया कि उसे लगातार जान-माल की धमकियां मिल रही हैं। उसका कहना है कि यदि उसे न्याय नहीं मिला और इसी तरह परेशान किया जाता रहा, तो वह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर न्याय की गुहार लगाएगी।
#highlightseveryone #NewsUpdate #UpdateNews #highlights #UPPolice