चीनोर: भोरी पुलिया मोड पर भीषण सड़क हादसा, तीन लोग गंभीर घायल
चीनौर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले भोरी पुलिया मोड पर भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में गिर्राज और रमेश को गंभीर चोटें आई है। गिर्राज के छोटे बेटे को भी गंभीर चोटें लगने की जानकारी सामने आई है। हादसे के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से इस खतरनाक मोड़ पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कराने की मांग की है।