बरेली: अलीगंज थाना के मौहलिया में दो बाइकों में जबरदस्त भिड़ंत, सवार व्यक्ति गंभीर रूप से हुआ घायल
अलीगंज थाना क्षेत्र के मौहलिया में दो बाइकों में जबरदस्त भिड़ंत देखने को मिली है। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस में व्यक्ति को इलाज के लिए बरेली के जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। मामले की शिकायत पुलिस से की गई है। पुलिस का कहना है कि मामले में छानबीन शुरू कर दी गई है। बाइक चालक हिरासत में लेकर जल्द कार्रवाई की जाएगी।