बरेली: बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र में भिंडौलिया में दबंगों ने दो भाइयों पर धारदार हथियार से किया हमला
बिथरी चैनपुर थाना के भिंडौलिया में दबंगों ने दो भाइयों पर हमला कर दिया। धारदार हथियार और लाठी डंडों से दोनों भाइयों पर हमला कर दिया। हमले में दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनका इलाज के लिए बरेली के जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। मामले में पुलिस ने छानबीन शुरू कर दि है।