बरेली: थाना किला क्षेत्र के पंजाब पुरा में घनी हिंदू आवादी में दूसरे समुदाय के व्यक्ति को मकान बेचने को लेकर किया गया प्रदर्शन
थाना किला क्षेत्र के पंजाब पुरा में घनी हिंदू आवादी है। बताया जा रहा है ,कि वहां एक युवक ने अपने मकान को दूसरे समुदाय के युवक को बेच दिया। जब इसका पता वहां रहने वाले लोगों को चला तो उन लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। काफी देर तक वहां गर्मा-गर्मी का माहौल रहा । वहां रहने वाले लोगों का कहना था कि उस गली में एक भी दूसरे समुदाय का मकान नहीं है।