गुना नगर: महिला बाल विकास विभाग में सहायिका पद पर फर्जी नियुक्ति का प्रयास, कलेक्टर ने बाबू को निलंबित कर आवेदक को दी नियुक्ति
गुना महिला बाल विकास विभाग में सहायिका पद पर फर्जी नियुक्ति का प्रयास किया गया। 28 अप्रैल को कलेक्टर केके कन्याल ने तत्काल जांच कर कर बाबू को सस्पेंड किया। राघौगढ़ ब्लॉक के मकसूदनगढ़ के वार्ड 4 तिलक चौक निवासी रानी सेन को नियुक्ति पत्र दिया। बाबू ने रानी के स्थान पर रजनी सेन की फर्जी नियुक्ति का प्रयास किया। पैसे की मांगने वाले युवक पर कार्रवाई होगी।