अलवर: मालाखेड़ा में पंचायत कर्मियों ने ज्ञापन सौंपा, जॉब चार्ट और पारदर्शी लेखा प्रणाली की मांग की
Alwar, Alwar | Jun 1, 2026 मालाखेड़ा। पंचायत समिति के मंत्रालयिक संवर्ग कर्मचारियों ने विभिन्न मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन पंचायत समिति विकास अधिकारी राजबाला मीणा को दिया गया। कर्मचारियों ने ग्राम पंचायतों में कार्यरत कनिष्ठ एवं वरिष्ठ सहायकों के लिए वीडीओ और जॉब चार्ट की मांगकी है।