बानसूर: बानसूर में 'ग्राम विकास रथ' पहुंचा, योजनाओं की दी गई जानकारी
Bansur, Alwar | May 5, 2026 राज्य सरकार के “ग्राम विकास रथ” अभियान के तहत मंगलवार को बानसूर क्षेत्र की खेड़ा, श्यामपुरा और रसनाली ग्राम पंचायतों में कार्यक्रम आयोजित हुए। इनमें ग्रामीणों को ऑडियो-वीडियो माध्यम से विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। क्षेत्रीय विधायक देवीसिंह शेखावत ने भाग लिया।