बांसी: सिद्धार्थनगर में दहेज हत्या के आरोपी को आजीवन कारावास, जुर्माना भी
सिद्धार्थनगर के थाना खेसरहा में दहेज हत्या के आरोपी शिवनाथ मौर्या को दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत आजीवन कारावास और 15,000 रुपये जुर्माने की सजा सुनाई गई। पुलिस और अभियोजक की प्रभावी पैरवी के बाद यह फैसला हुआ है।