कांग्रेस सेवादल ने किया ध्वजवंदन, वंदेमातरम गाया फिर प्रभातफेरी निकाली👇
मुरैना। शहर जिला कांग्रेस सेवादल, मुरैना द्वारा शहर जिला अध्यक्ष प्रदीप रजक के नेतृत्व में रविवार को वार्ड क्रमांक 01, मुड़ियाखेड़ा में ध्वज वंदन एवं प्रभात फेरी कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रामदास राजोरिया रहे। उन्होंने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर सलामी दी।
शहर जिला कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष प्रदीप रजक ने बताया कि मुरैना नगर निगम के सभी 47 वार्डों में प्रत्येक रविवार को ध्वज वंदन एवं प्रभात फेरी कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस अभियान के माध्यम से राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान, संवैधानिक मूल्यों तथा जनजागरण का संदेश आमजन तक पहुँचाया जाएगा।
इस अवसर पर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गजेंद्र जाटव, संगठन महासचिव कुलदीप यादव, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष विक्रम राज मुदगल, ब्लॉक अध्यक्ष विनोद शर्मा, जिला कांग्रेस प्रवक्ता अवनीश कटारे गौरव चतुर्वेदी पिछड़ा वर्ग कांग्रेस जिला अध्यक्ष राजेश राठौर अल्पसंख्यक विभाग जिला अध्यक्ष रईस खान गौरी शंकर कुशवाहा पार्षद हरिओम राजोरिया पवन यादव एडवोकेट आई. के. पठान, पूर्व पार्षद नरेश कारखुर, फैजान पठान, पवन यादव पवन जोशी डॉक्टर केके श्रीवास्तव सरफुद्दीन शाह इकबाल पठान आनंद रजक बंगाली भाई जाटव, हामिद खान, सीताराम जाटव, भैरव बघेल, सुखलाल रजक, अमन रजक अमन राठौर सहित कांग्रेस सेवादल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।