मुरैना: साइबर सुरक्षा को लेकर 'सेफ क्लिक 2.0' अभियान जारी, 12वें दिन जिलेभर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
मुरैना पुलिस द्वारा संचालित सेफ क्लिक 2.0 साइबर जागरूकता अभियान के 12वें दिन जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। अभियान के तहत पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने आमजन को साइबर अपराधों से बचाव के उपायों की जानकारी दी।
कार्यक्रमों के दौरान लोगों को ऑनलाइन ठगी, फर्जी लिंक, ओटीपी साझा न करने, डिजिटल भुगतान में सावधानी बरतने तथा सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग के बारे में जागरूक किया गया। साथ ही साइबर अपराध होने की स्थिति में तत्काल साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराने और राष्ट्रीय साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत करने की जानकारी भी दी गई।
मुरैना पुलिस ने नागरिकों से अपील की कि किसी भी अनजान कॉल, संदेश या लिंक पर भरोसा न करें और सतर्क रहकर साइबर अपराधों से स्वयं तथा अपने परिवार को सुरक्षित रखें।