बरेली: बरेली के शिक्षकों की बल्ले-बल्ले! 570 बिलों का पैसा रिलीज, फॉर्म-16 भी पहुंचा
बरेली के प्राथमिक शिक्षकों को बड़ी राहत मिली है। 30 अप्रैल 2026 तक के 570 लंबित बिलों का भुगतान अगले 1-2 दिनों में खातों में भेजा जाएगा, जबकि करीब 500 बाकी बिलों का निस्तारण महीने के अंत तक करने का लक्ष्य है। सभी विकास खंडों में फॉर्म-16 भी भेज दिए गए हैं, जिससे शिक्षकों को आयकर संबंधी कार्यों में सुविधा मिलेगी।