चूरू: राजकीय भरतिया अस्पताल में भगत सिंह जयंती पर आयोजित हुआ रक्तदान
Churu, Churu | Sep 28, 2026 चूरू के राजकीय भरतिया अस्पताल में शहीद-ए-आजम भगत सिंह की जयंती के उपलक्ष्य में सोमवार को रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। एसीएमएचओ डॉ. एहसान गौरी की प्रेरणा से आयोजित शिविर में मेहतर समाज एकता मंच के कार्यकर्ताओं सहित युवाओं ने उत्साह के साथ रक्तदान किया। शिविर में कुल 11 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया।