मधेपुरा: संयुक्त छात्र संगठन ने बीएनएमयू में पीएम-उषा के तहत सेमिनार तत्काल आयोजित करने की मांग की
मधेपुरा के बीएन मंडल विश्वविद्यालय परिसर में शनिवार को संयुक्त छात्र संगठन की ओर से एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। छात्र नेताओं ने पीएम-उषा योजना के तहत आयोजित सेमिनार को कथित छात्र संगठन द्वारा अवरुद्ध किए जाने को छात्रों के भविष्य के साथ सीधा खिलवाड़ बताया।