मधेपुरा: मद्य निषेध विभाग ने ज़िले में छापेमारी कर 3 तस्करों समेत 7 लोगों को किया गिरफ्तार
मधेपुरा मद्य निषेध विभाग की टीम ने जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में छापामारी अभियान चलाकर भारी मात्रा में चुलाई शराब बरामद की है। इस दौरान कई लोगों को गिरफ्तार किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मधेपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत सहरसा-मधेपुरा मुख्य सड़क पर आरभ हॉस्पिटल के समीप छापामारी कर दोपहिया वाहन के साथ 10 लीटर अवैध चुलाई शराब बरामद की गई।