मधेपुरा: पप्पू यादव की गिरफ्तारी के विरोध में मधेपुरा के भूपेंद्र चौक पर समर्थकों ने फूंका सीएम-डिप्टी सीएम का पुतला
पूर्णिया सांसद पप्पू यादव की गिरफ्तारी के विरोध में शनिवार को छात्र युवा शक्ति के बैनर तले कार्यकर्ताओं ने मधेपुरा के भूपेंद्र चौक पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का पुतला दहन कर जोरदार नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान सरकार के खिलाफ जमकर आक्रोश जताया गया।