कानपुर: कल्याणपुर में नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर किया रेप, बनाया वीडियो, धर्म परिवर्तन कर शादी का दबाव, आरोपी हिरासत में
कल्याणपुर में नियाज अहमद ने युवती को नशीली कोल्डड्रिंक पिलाकर पहले रेप किया,उसका वीडियो बनाया और फिर धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाते हुए शादी करने का दबाव बनाया। एसीपी कल्याणपुर ने बुधवार शाम 5:30 बजे बताया प्रकरण में प्राप्त तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को हिरासत में लिया गया है।आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।