कानपुर: चकेरी पुलिस ने तीन शातिर लुटेरों को किया गिरफ्तार
चकेरी थाने के पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है।पुलिस ने मुखबिर की सटीक सूचना पर जंगल रोड के पास से तीन शातिर लुटेरों को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी ने बुधवार शाम 5:00 बजे बताया पकड़े गए लुटेरे विश्वजीत उर्फ बीड़ी,सनी पांडे और वीर सिंह है जिनके पास से पुलिस ने लूटे हुए मोबाइल फोन,घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद की हैं। आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।