कानपुर: नौबस्ता में प्राइवेट हॉस्पिटल में प्रसव के बाद महिला की मौत, परिजनों ने किया जमकर हंगामा
नौबस्ता गल्लामंडी स्थित अनिल मेमोरियल हॉस्पिटल में प्रसव के बाद ललिता गौतम की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया और डॉक्टरों पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी ने बुधवार दोपहर 3:00 बजे बताया प्राप्त तहरीर के आधार पर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।