कानपुर: रेलबाजार थाने की पुलिस ने अवैध शराब के साथ एक युवक को किया गिरफ्तार
रेलबाजार थाने की पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है।पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर सुजातगंज के पास से प्लास्टिक की बोरी में अवैध शराब लिए अनवर अहमद को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी ने बुधवार शाम 6बजे बताया उप निरीक्षक राजमोहन मिश्रा के नेतृत्व में अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है।जिसके पास से अवैध शराब बरामद हुई है। सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है।