करछना: कौंधियारा थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला ने एक दुकानदार पर लगाया छेड़खानी का आरोप,पुलिस से की गई शिकायत
कौंधियारा थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाली महिला ने गांव के ही चौराहे पर स्थित एक दुकानदार पर छेड़खानी करने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत किया है। आरोप है कि बुधवार दोपहर वह सामान लेने दुकान पर गई थी। उसी दरमियान दुकानदार ने उसे पकड़ कर अंदर खींच कर ले गया और छेड़खानी करने लगा। किसी प्रकार से बचकर भागी महिला ने पुलिस से शिकायत किया है।