होशंगाबाद नगर: कोतवाली टीआई रूस्तम अवार्ड के लिए नामित, पुलिस महानिदेशक के आदेश जारी, रिवाल्वर और प्रशस्ति पत्र से सम्मान
नर्मदापुरम कोतवाली थाना प्रभारी (टीआई) कंचन सिंह ठाकुर को पुलिस विभाग के प्रतिष्ठित 'केएफ रूस्तम पुरस्कार' की परम विशिष्ट सम्मान श्रेणी से सम्मानित किया जाएगा। मंगलवार सुबह 11 बजे पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश शासन द्वारा उन्हें इस सर्वोच्च सम्मान के तहत एक शासकीय रिवॉल्वर और प्रमाणपत्र सौंपकर समारोहपूर्वक सम्मानित किया जाएगा।