टोंक: दाखिया बांध से नहर में पानी छोड़ने की मांग को लेकर किसानों का धरना प्रदर्शन जारी, एक्सईएन का फूंका पुतला
Tonk, Tonk | Nov 29, 2025 दाखिया बांध से सिंचाई हेतु नहर में पानी छोड़ने की मांग को लेकर किसानों का धरना प्रदर्शन दूसरे दिन शनिवार को भी जारी रहा।आक्रोशित किसानों द्वारा अमीनपुरा माइनर के आठ नंबर आउटलेट पर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान आक्रोशित किसानों ने बीसलपुर परियोजना एक्सईएन मनीष बंसल का पुतला जलाकर आक्रोश व्यक्त किया।