घुवारा: शासकीय स्कूल की बाउंड्रीवॉल दिनदहाड़े जेसीबी से तोड़ी, सरकारी जमीन पर कब्जे का आरोप, ग्रामीणों में आक्रोश
भगवां क्षेत्र की ग्राम पंचायत नवीन फुटवारी में शासकीय प्राथमिक शाला और आंगनबाड़ी की बाउंड्रीवॉल जेसीबी से तोड़कर सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा किए जाने का रविवार की शाम 5 बजे आरोप लगा है। ग्रामीणों ने मुलायम लोधी, भूरा लोधी और भान सिंह लोधी पर आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच, एफआईआर और अतिक्रमण हटाने की मांग की है।