मड़ियाहू: हथेरा वीर बाबा मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
जौनपुर के मड़ियाहूं तहसील क्षेत्र स्थित प्राचीन हथेरा वीर बाबा मंदिर में रविवार सुबह करीब 6 बजे से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। भक्तों ने मंदिर पहुंचकर बाबा के दर्शन-पूजन किए और मन्नतें मांगीं। मान्यता है कि मन्नत पूरी होने पर श्रद्धालु यहां हलवा-पूरी बनाकर बाबा को चढ़ाते हैं। पूजा के दौरान नारियल, चुनरी, माला, अगरबत्ती, कपूर और लड्डू भी अर्पित किए