बक्सर: जिले के विभिन्न इलाकों में दिव्यांगो व 85 वर्ष से अधिक उम्र वाले लोगों ने पोस्टल बैलेट से किया मतदान
Buxar, Buxar | May 28, 2024 जिले के विभिन्न इलाकों में दिव्यांगों व 85 वर्ष से अधिक उम्र वाले लोगों ने पोस्टल बैलेट से मतदान किया। बताते चलें कि जिले में 633 दिव्यांग व 85 वर्ष से अधिक उम्र वाले लोगों को चिन्हित किया गया है। इस दौरान सोमवार को बक्सर सदर प्रखंड के जगदीशपुर पंचायत के कुलहरिया समेत विभिन्न इलाकों में मतदान कर्मी बैलेट बाॅक्स लेकर पहुंचे।