बक्सर: यूपीएचसी के एनक्वास सर्टिफिकेशन के लिए अधिकारियों और कर्मियों ने बेहतर किया कार्य सुरेश चंद्र सिन्हा सीएस बक्सर.
Buxar, Buxar | May 27, 2024 यूपीएचसी बक्सर को अब जल्द ही राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानकों का सर्टिफिकेट मिल जाएगा। इसके लिए राज्य स्वास्थ्य समिति के द्वारा गठित टीम ने सोमवार को यूपीएचसी का दौरा किया। टीम में पटना एएनएम स्कूल की प्राचार्या डॉ संध्या सिंह व पिरामल इंडिया के डॉक्टर समित कुमार सरकार ने यूपीएचसी में चेक लिस्ट के अनुसार अस्पताल की बारीकियों से जांच की।