बक्सर: जिले के चिलहर नहर सड़क पर छह कॉर्टन शराब के साथ तीन बाइक जब्त.
Buxar, Buxar | May 27, 2024 इटाढ़ी थाना की पुलिस ने शराब व तीन बाइक जब्त की है. पुलिस को यह कामयाबी रविवार को चिलहर नहर सड़क पर मिली. पुलिस को सूचना मिली थी कि तस्करी के लिए बाइक पर लादकर शराब ले जाई जा रही है. यह जानकारी मिलते ही पुलिस ने धावा बोल दिया और बाइक सवारों का पीछा किया. पुलिस को नजदीक आते देख बाइक सवार अपनी-अपनी मोटरसाइकिल छोड़कर फरार हो गए.