बक्सर: एमपी हाई स्कूल में रिसीविंग काउंटर पर प्रतिनियुक्त 130 कर्मियों का हुआ प्रशिक्षण
Buxar, Buxar | May 27, 2024 बक्सर संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में मतदान समाप्ति के बाद रिसीविंग काउंटर पर पीठासीन पदाधिकारी के सहयोग हेतु प्रतिनियुक्ति कर्मियों के प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन एमपी हाई स्कूल बक्सर में किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में कुल 130 कर्मियों को प्रशिक्षित किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम का निरीक्षण नोडल पदाधिकारी प्रशिक्षण कोषांग कृष्णा कुमार द्वारा किया गया।