नवगछिया अनुमंडल अंतर्गत शाहू परबत्ता स्थित दुर्गा मंदिर में नवरात्रि के पावन अवसर पर भक्ति और आस्था का माहौल देखने को मिल रहा है। मां दुर्गा के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालु मंदिर पहुंचकर माता रानी से सुख, शांति और समृद्धि की कामना कर रहे हैं।
वहीं, मंदिर के व्यवस्थापक अवधेश साहू की देखरेख में मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की सुविधा और पूजा-अर्चना को लेकर व्यवस्थाएं की जा रही हैं। मंदिर में भक्तिमय वातावरण के बीच श्रद्धालु मां दुर्गा की आराधना में लीन नजर आ रहे हैं।